फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- जहानगंज, संवाददाता। काली नदी पुल के पास झाड़ियों में मिले युवती के शव की पहचान शनिवार को कर ली गई है। वह कन्नौज जिले के छिबरामऊ की रहने वाली थी। मां की दवा लेने के लिए शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे घर से निकली थी और मोबाइल भी घर पर छोड़ आई थी। मां ने मौसेर भाई के साथ जहानगंज थाने में पहुंचकर शव की पहचान की। उन्हें फोटो भेजी गई थी। कपड़े देखकर पहचान करते ही वह फूट-फूटकर रो पड़ीं। कन्नौज जिले के छिबरामऊ के नई बस्ती भैनपुरा निवासी अहिबरन सिंह पाल की 18 वर्षीय बेटी प्रतीक्षा पाल के रूप में शव की शिनाख्त की गई। यह भी पढ़ें- हत्या कर फेंके गए युवती के शव की नहीं हुई पहचान मामा राजीव, मौसी के बेटे नवीन और हरिओम थाने पहुंचे। जहानगंज थाने की इंस्पेक्टर पूनम अवस्थी ने बताया कि काली नदी किनारे मिले शव की पहचान प्रतीक्षा पाल ...