प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। ससुर खदेरी नदी के किनारे बुधवार शाम मिले मृत मिले युवक की शिनाख्त करेली के ऐनुद्दीनपुर निवासी उमैश अहमद के रूप में हुई है। उमैश के पिता ने उसके दो दोस्तों पर ही हत्या करने का शक जताया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में वजनी और कुंद हथियार से लगभग दो दिन पूर्व उमैश की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हत्यारों ने उसे बेरहमी से मारा था, उसके सिर व चेहरे की सारी हड्डियां टूटी थीं।ऐनुद्दीनपुर निवासी नस्सन अहमद ने बताया कि उनके चार बेटों और दो बेटियों में दूसरे नंबर का 30 वर्षीय उमैश अहमद कार का इलेक्ट्रिक मैकेनिक था। वह चार दिन पूर्व घर से निकला तो फिर नहीं लौटा। उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार शाम युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजन पुलिस से संपर्क कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बरामद शव उनके बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.