कौशाम्बी, फरवरी 22 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर (मछौली) गांव निवासी कुलदीप की लाश हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाई गई थी। पुरानी रंजिश के चलते उसे मौत की नींद सुलाया गया था। मृतक के पिता ने अदालत को दी गई अर्जी में यह आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्रों समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दानपुर (मछौली) निवासी कुलदीप कुमार किसानी करता था। उसकी लाश 11 नवंबर 2025 को गांव के बाहर सुमित चौधरी के निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी। परिवार वाले शुरुआती दौर में ही हत्या का आरोप लगा रहे थे। मृतक के पिता रामध्यान की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने खुदकुशी करार देते हुए प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित पिता ने कोर्ट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.