कौशाम्बी, जुलाई 25 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा निवासी शिव कुमार की हत्या कर लाश डीएफसी लाइन पर फेंकी गई थी। प्रेमिका से फोन पर बातचीत करने को लेकर उसे मौत की नींद सुलाया गया था। मृतक के भाई की तहरीर पर प्रेमिका के माता-पिता भाई व मामा के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रसूलपुर गिरसा निवासी 20 वर्षीय शिव कुमार पुत्र शुकरू महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह गुरुवार को ट्रेन से अपने घर आने के लिए निकला था। घर आने की जानकारी उसने परिजनों को दी थी। परिवार वालों से लगातार मोबाइल पर बातचीत भी कर रहा था। बताया था कि शुक्रवार की सुबह गांव पहुंच जाएगा। शुक्रवार की भोर शिव कुमार की लाश उसके गांव के सामने से गुजरी रेलवे की डीएफसी लाइन पर मिली थी। शव दो टुकड़ों में बंटा था। परि...