कौशाम्बी, मार्च 14 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक खोदायगंज गांव निवासी राम मूरत विश्वकर्मा की हत्या की गई थी। इसके बाद उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया था। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस हत्यारोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। चक खोदायगंज निवासी 55 वर्षीय राम मूरत विश्वकर्मा पुत्र स्व. रामधनी किसानी करते थे। गांव के बाहर बुधउरा पर मोहल्ले में एक मंदिर है। वहीं पर वह रहा करते थे। वहां रहकर आसपास स्थित अपने खेतों की रखवाली करते थे। बुधवार की शाम तक वे अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ खेत में थे। इसके बाद पत्नी घर चली गई थी। गुरुवार सुबह भोजन के लिए भी राम मूरत घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। खोजबीन के दौरान राम मूरत का शव मंदिर से कुछ दूर गांव के बाहर झाड़ियों के बीच झुलसा हुआ पड़ा मिला था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.