मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सकरा थाना क्षेत्र के छपड़ा बहोर गांव में 29 मार्च 2023 को मो.एजाज की हत्या कर शव को घर के अंदर रखने के दोषी झरोखा देवी व उसके पुत्र रवि मुखिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों को 20-20 हजार रुपया जुर्माना भी देना होगा। जुर्माना नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-10 शैलेंद्र कुमार-प्रथम के कोर्ट ने पिछले 25 अगस्त को दोनों को दोषी ठहराया था। बुधवार को सजा के बिंदू पर सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने कोर्ट के समक्ष साक्ष्यों को पेश किया था。

घर से बुलाकर की थी हत्या मो.एजाज की पत्नी रेखाना खातून ने 30 मार्च 2023 को सकरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थ...