बरेली, मार्च 31 -- भमोरा। बदायूं के विजयनगला से सामान लेने गए दिव्यांग ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव सोमवार सुबह भमोरा इलाके के सेंधा गांव में गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। साथ ही सिर, गाल, होठ और सीने में चोट भी मिली है। परिजन ने ई-रिक्शा लूटकर हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार सुबह सेंधा और श्योराजपुर गांव के बीच लिंक रोड के पास गांव सेंधा निवासी सोमपाल यादव के गेहूं के खेत में एक दिव्यांग युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। बागरपुर के प्रधान महेंद्र यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सीओ आंवला नितिन कुमार, एसओ भमोरा सनी चौधरी, फोरेंसिक व एसओजी टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जुटे लोगों ने मृतक की शिनाख्त थाना आंवला के गांव आसपुर गांव निवासी वीरपाल के बेटे 27 वर्षीय चंद्र प्रकाश के रूप में ...