मेरठ, अप्रैल 22 -- अतराड़ा गांव में मंगलवार को गहरे कुएं में मिले बोरे में बंद शव के सिर में गहरी चोट लगने से होना बताया जा रहा है। मंगलवार क्षेत्र के गांव अतराड़ा निवासी राकेश पुत्र मलखान के खेत में लगे पूर्व मालिक श्री निवास पुत्र ज्वाला सिंह के बंद पड़े नलकूप के 20 फुट गहरे कुएं में बोरे में बंद 38 वर्षीय युवक का सड़ागला शव पड़ा मिला था, जिसकी हत्या कहीं और जगह कर शव यहां कुएं में डाला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाने के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन शिनाख्त न हो पाने पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। युवक के सिर में गहरी चोट लगने की वजह से मौत होना बताया जा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...