फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। सूर्य विहार पार्ट दो निवासी सचिन तीन युवकों ने रेड लाॅयन ओयो होटल चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत परमामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में मूल रूप से पलवल के बड़ोली गांव हाल संतोष नगर निवासी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में वारदात में प्रयोग चाकू को भी बरामद कर लिया गया था। अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम ने शनिवार को उपरोक्त आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपी के दो फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फरार आरोपियों में से एक युवक होटल में आने वाली एक युवती से शादी करना चाहता था। जबकि युवती शादी नहीं करन...