पीलीभीत, अगस्त 18 -- पूरनपर। एक महीने पहले हाईवे पर चालक का जलते ट्रक में शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चालक की प्रेमिका ने हत्या करने के बाद शव ट्रक में डालकर जला दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला चालक प्रेमी से छुटकारा पाना चाहती थी। उसने योजनाबद्ध तरीके से चालक की हत्या कर दी और घटना को हादसा बनाने के लिए तेल छिड़ककर ट्रक के केबिन में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। जनपद रामपुर के थाना बिलासपुर के गांव बड़ा बौसेना निवासी बलविंदर सिंह ट्रक चालक थे। बीते दस जुलाई को वह रुद्रपुर उत्तराखंड से सामान लेकर नेपाल बार्डर जा रहे थे। पीलीभीत हाइवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल से आगे बलंविदर सिंह का ट्रक के केबिन में जला हुआ शव बरामद हुआ था। पुलिस इसे महज हादसा मान ...