हत्या और लूटकांड के खुलासे के बाद भी बनवारी नगर में दहशत कायम
कन्नौज, मई 29 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बनवारीनगर में महिला की हत्या और लाखों रुपये के जेवरात लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद लोगों में चर्चा है कि आरोपी अब लंगड़ा हो गया है। हालांकि पुलिस कार्रवाई और बरामदगी के बावजूद मोहल्ले के लोगों के दिलों से भय अभी तक खत्म नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 25 मई की दोपहर सर्राफा व्यापारी राजीव वर्मा की पत्नी मंजू वर्मा की उनके घर में हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवरात लूटकर फरार हो गया था। वारदात के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई और मुठभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.