चतरा, जून 27 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। पुलिस ने हत्या और पशु तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि बघमरी गांव निवासी अजय गंझू की हत्या के मामले में परिजनों के आवेदन पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी थाना क्षेत्र के बेलाटांड गांव निवासी रूपलाल गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं पशु तस्करी के आरोप में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रियांशु कुमार, ऋषि यादव और अशोक यादव शामिल हैं। सभी आरोपी बिहार के भोजपुर जिला स्थित कृष्णगढ़ के सरैया ग...