हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती
औरंगाबाद, मई 20 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में बुधवार को हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त विनय कुमार सिंह के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस पदाधिकारी कुमारी श्वेता वर्मा, इस्तेखार खान, शमीम आलम सहित दर्जनों पुलिस जवान शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि विनय कुमार सिंह कुटुंबा थाना के हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े एक कांड का नामजद अभियुक्त है।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया गया। इसके बाद उसके घर इश्तेहार चिपकाकर न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना भी दी गई। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.