गोपालगंज, जनवरी 6 -- उचकागांव, एक संवाददाता। थाना परिसर में मंगलवार को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम द्वारा एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने आपराधिक मामलों में वैज्ञानिक जांच के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। एफएसएल अधिकारी प्रणव कुमार राय ने कहा कि यदि किसी घर में कोई व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है, तो स्वजन घबराकर घर न छोड़ें, बल्कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें और मौके पर पहुंची पुलिस टीम की जांच में सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी के बहकावे में आकर भीड़ जमा न करें और न ही कानून को अपने हाथ में लें। हत्या और आत्महत्या के बीच अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करता है, तो उसके शरीर पर बाहरी और आंतरिक रूप से अलग-अलग प्रभाव पड़ते हैं। ये पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.