बाराबंकी, मार्च 10 -- बाराबंकी। शिवम रावत हत्याकांड में दो माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। सतरिख थाना क्षेत्र के गांव पाराकुंवर निवासी अंकित ने बताया कि उसके भाई शिवम रावत 19 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। 20 जनवरी को उनका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। परिजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते अरविंद, सोनी, मीना, सतीश व अफजाल ने शिवम की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है। अंकित रावत ने बताया कि घटना को दो माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.