थावे (गोपालगंज), अक्टूबर 15 -- थावे, एक संवाददाता। बिहार के गोपालगंज जिले के खानपुर अजमत गांव में 12 साल की लड़की की मौत के बाद गुरुवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण उसे लेकर हत्यारोपी के घर के सामने पहुंच गए। वहां सीढ़ी के पास लकड़ियां सजाकर शव को रख कर आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव करीब ढाई घंटे तक जलता रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर तैनात रहे। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार सुबह 5:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंपा। इसके करीब दो घंटे बाद सुबह 7:30 बजे परिजन और ग्रामीण शव लेकर आरोपी के घर के सामने पहुंच गए। छात्रा की मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। वे मामले में हत्या की आशंका जत...