जहानाबाद, जनवरी 22 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के फखरपुर गांव में पिछले 10 जुलाई को 20 वर्षीय एक दलित युवक की पीट- पीट कर हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा आरोपितों के घरों पर इस्तेहार चिपकाया गया। इस मामले में दो अप्राथमिकी एवं चार प्राथमिकी अभियुक्त बनाए गए थे। लेकिन आरोपित न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय के द्वारा सभी अभियुक्ततों के खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया है। न्यायालय के निर्देश पर गुरुवार को अनुसूचित जाति जनजाति थाना अध्यक्ष जूली कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम फखरपुर गांव पहुंचकर सभी अभियुक्तों के घर पर इशतेहार चिपकाए। अनुसूचित जाति जनजाति थाना अध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर छह अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाए गया है। एक माह के बाद सभी अभियुक्त के खिलाफ संपत्ति की कुर्की जब्ती की जाएगी। थाना अध्यक्ष...