एटा, जुलाई 28 -- फर्रूखाबाद में रीयल एस्टेट के कर्मचारी अरुण सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों की गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस भी चाहकर भी नहीं रोक सकी। जब तक पुलिस गाड़ी तक पहुंच पाती कि तब हत्यारोपी टोल का बैरियर तोड़ते हुए फरार हो गए। गाड़ी की रफ्तार 150 से ऊपर की बताई जा रही है। गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो उनपर भी चढ़ाने का प्रयास किया। मामले में टोलकर्मी ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में आरोपी कार लेकर भाग रहा था। आसपुर स्थित टोल प्लाजाकर्मी अंकित मिश्रा ने थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 26 जुलाई की रात को एक कार तेज रफ्तार से आई। इसे टोलकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। आरोपी चालक ने कर्मियों के ऊपर ही कार चढ़ाने लगा। कर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। आरोपी...