हरदोई, मार्च 10 -- शाहाबाद, संवाददाता। पुलिस और एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगभग 13 वर्षों से हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मंगलवार को शाहाबाद पुलिस और कानपुर एसटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत शाहाबाद पुलिस और एसटीएफ कानपुर नगर यूनिट ने मंगलवार दोपहर आँझी रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन उर्फ राजू (40 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि नगर के खेड़ा अजमत निवासी प्रदीप कुमार पुत्र घनश्याम ने करीब 12 वर्ष पहले थाना शाहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.