समस्तीपुर, मार्च 24 -- विद्यापतिनगर। थाना के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 5 निवासी पप्पू झा के पुत्र बीबए का छात्र निलेश कुमार झा उर्फ राजा की हत्या में आरोपी सुमित कुमार ने सोमवार की देर शाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते हुए मरवा गोपालपुर के दिलीप महतो के पुत्र सुमित कुमार ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। जिससे कड़ी पूछताछ करने के उपरांत उसे मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बताया गया है की गत 14 मार्च को कतिपय दोस्तों ने पार्टी के नाम पर निलेश को घर से बुलाया था जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड 6 में सुबोध सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.