हत्यारोपी भाई बोला....बहन ने मुझसे हाथापाई की इसलिए गुस्से में काट दी गर्दन
मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव फरेहन्दी में रविवार रात सगी बहन की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी कपिल उर्फ विक्की को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस से आरोपी ने कहा कि रविवार रात में खाना खाने के बाद उसका बहन रीता से झगड़ा हो गया। बहन उससे हाथापाई करने लगी तो गुस्सा आ गया और घर के कमरे में रखी दरांती से उसकी गर्दन काट दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद कर ली है। थाना कुन्दरकी के गांव फरेहन्दी निवासी फर्मकर्मी भारत सिंह रविवार को अपनी बहन रीतावती की बेटी(भांजी) के सगाई कार्यकम में शामिल होने परिवार के साथ मझोला के मीरापुर गए थे। घर में उनका बड़ा बेटा कपिल उर्फ विक्की और छोटी बेटी रीता(17) मौजूद थे। उसी रात करीब 11:30 बजे विक्की ने दराती से बहन रीता की गर्दन रेतकर हत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.