कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर दक्षिण। बर्रा विश्वबैंक कालोनी में दिव्यांग भाई की हत्या कर फरार हुए आरोपी भाई के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया। तीन दिसम्बर को आरोपित ने अपने साथी के साथ मिल दिव्यांग बड़े भाई की हत्या कर दी थी, तबसे पुलिस उसका कुछ पता नहीं लगा सकी। एच ब्लॉक निवासी 42 वर्षीय कुंदन को दिखाई नहीं देता था। परिवार में छोटी बहन कंचन और छोटा भाई चंदन जो पेंटिंग का कार्य करता है। चंदन आए दिन घर पर दोस्तों के साथ नशेबाजी करता था, जिसका बड़े भाई कुंदन विरोध करता था। तीन दिसंबर की रात चंदन अपने दोस्त राजू चौरसिया के साथ शराब पीकर घर पहुंचा वहां फिर दोनों ने शराब की बोतल खोल दी। इस पर कुंदन ने विरोध किया तो चंदन और उसके साथी ने मिलकर कुंदन पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किया। पुलिस ने राजू को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.