हत्यारोपी बेटे-बहू की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा
बरेली, जून 23 -- फरीदपुर के ढकनी रजपुरी गांव में जमीन को लेकर डालचंद्र की हत्या के आरोपी बेटे-बहू की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने थाने का घेराव किया। फरीदपुर के ढकनी रजपुरी गांव के डालचंद्र उर्फ डोरी लाल राठौर (60) फेरी लगाकर ठेले पर मसाले बेचने का काम करते थे। गांव में ही डालचंद्र के पास 12 बीघा जमीन थी। जिसमें से वो चार बीघा कुछ समय पहले बेच चुके थे। 15 जून की सुबह बेटा गोपीचंद और बहू ज्ञान देवी ने डालचंद्र को घर में बंद करके फरसे से हमला कर दिया। डालचंद्र भागने लगे तो बेटे-बहू ने उन्हें आंगन में गिरा कर हॉकी से दोनों हाथ तोड़ दिए थे। घायल अवस्था में डालचंद को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बेटे-बहू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था, बाद में हत्या की धारा बढ़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.