हत्यारोपी पूर्व प्रधान और उसके साथियों पर गैंगस्टर लगी
बागपत, जुलाई 7 -- बागपत। चुनावी रंजिश में दुकानदार की हत्या करने के आरोपी बिहारीपुर गांव के पूर्व प्रधान समेत उसके कई साथियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। यह मुकदमा बागपत कोतवाली प्रभारी की तहरीर पर दर्ज हुआ। बागपत कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में गत वर्ष 13 दिसंबर की सुबह दुकानदार ऋषिपाल शर्मा की हत्या चुनाव में हार के डर से प्रधान देवप्रिय ने साथी दिनेश निवासी दत्तनगर के साथ मिलकर की थी। मृतक के बेटे शुभम ने तत्कालीन ग्राम प्रधान समेत कई को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक सप्ताह बाद ही प्रधान देवप्रिय, आजाद, प्रियवृत्त, ओमवीर निवासी बिहारीपुर और दिनेश निवासी दत्तनगर को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया था।पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए थे। पूछताछ में हत्यारोपी प्रधान देवप्रिय ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.