हाथरस, मार्च 13 -- सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में मंगलवार की शाम पुत्र की फावडें के वैट से पीट कर हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गुरुवार की सुबह दबिश के दौरान घर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसको न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम पिता- पुत्र के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद रात में शराब के नशे में पिता कोमल सिंह ने चारपाई पर सो रहे पुत्र सत्यवीर की फावड़े के बट से पीट पीट कर हत्या कर दी थी। और उसके बाद पिता फरार हो गया था। जिसको लेकर सत्यवीर की पत्नी ने अपने ससुर के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा कराया था। बताया जाता है कि झगड़े के बाद कोमल सिंह ने शराब पी ली और शाम करीब साढे छह बजे घर आ गया। उस समय 30 वर्षीय सत्यवीर घर में चारपाई पर सो रहा था। गुरुवार की सुबह मुखबिर...