प्रयागराज, मार्च 27 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। घरेलू विवाद में बुधवार रात चमनगंज में पत्नी स्वीटा की हत्या करने के आरोपी हेमंत वर्मा को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना देने के 24 घंटे बाद भी स्वीटा के मायकेवाले शहर नहीं पहुंचे। उनके न आने से शुक्रवार को भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस स्वीटा के घरवालों के आने का इंतजार कर रही है।चमनगंज झूंसी निवासी हेमंत वर्मा ने पंजाब के गुरुदासपुर जिले के धारीवाल माडल टाउन वार्ड नंबर दो की रहने वाली स्वीटा से 2021 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन साल की बेटी एस्टर है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। बुधवार की रात भी दोनों में विवाद हो गया। स्वीटा ने पति हेमंत पर हाथ उठाया तो गुस्से में उसने इलेक्ट्रिक प्रेस से स्वीटा के सिर पर कई प्रहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.