लखनऊ, अगस्त 24 -- दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पत्नी को फांसी से लटकाकर हत्या करने आरोपी पति मोहम्मद मियां की जमानत अर्जी को एडीजे प्रशांत बिलगैया ने ख़ारिज कर दिया। अभियोजन ने बताया कि वादी ने ठाकुरगंज थाने में 18 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि वादी की पुत्री की शादी 17 मई 2023 को आरोपी मोहम्मद मियां से हुई थी। आरोप है कि आरोपी पति पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता था। गर्भावस्था के दौरान प्रताड़ना बढ़ गई। मांग पूरी न होने पर आरोपी ने दूसरी शादी कर ली और वादी की पुत्री को पंखे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...