मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति बाला लखीन्द्र कुमार व सास एतवरिया देवी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय व अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि दुपट्टा से गला घोंटकर बाला लखीन्द्र ने अपनी पत्नी चांदनी कुमारी की हत्या सोमवार की रात कर दी व आत्महत्या का रूप दिखाने के लिए उसके दुपट्टा को चौकी के पाया में बांधकर फरार हो गया। इस मामले में मृतका की मां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव की प्रभा देवी ने मधुबन थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। बताया कि बाला लखीन्द्र अपनी पत्नी को रखने के लिए तैयार नहीं था। मला कोर्ट में पहुंचने पर वह समझौता कर पत्नी को दो माह पूर्व मायके से अपने घर लाया। उसके बाद उसने साजिश के तहत गले में दुपट्टा डालकर उसकी हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.