पीलीभीत, अप्रैल 19 -- थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बिथरा निवासी इंद्रवती पत्नी राम बहादुर ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि पिछले वर्ष होली के समय उसके पुत्र पूरन लाल की गांव के निवासी वासूदेव भारती ने अपने सा​​​थियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। जिसका थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है। 18 अप्रैल की शाम छह बजे उसके घर के पास वासूदेव आया, आरोपी ने उसे और उसके पति के साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अभी दो दिन पूर्व ही जेल से छूट कर आया है। आरोपी गवाही न देने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने आरोपी के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...