लखनऊ, मार्च 11 -- सरोजनीनगर, संवाददाता।दादी की हत्या में एक साल पहले जमानत पर छूटे नीरज रावत ने बुधवार को चापड़ से वृद्ध पिता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें अधमरा कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले वाले दौड़े तो वह खून से लथपथ हालत में पिता को तड़पता छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।ग्रामीणों के मुताबिक 60 वर्षीय संतलाल मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी की पांच वर्ष पहले कैंसर से मौत हो गई थी। वह अपने बेटे नीरज रावत के साथ रहते थे। नीरज शराब का लती है। बुधवार दोपहर वह बिजली का बिल जमा कर लौटे तो नीरज ने उनसे शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे। उन्होंने मना कर दिया। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। नीरज ने पास में ही रखा चापड़ उठा लिया। ताबड़तोड़ पिता संतलाल पर कई प्रहार किए। संतलाल चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे। खुद को घिरता देख नीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.