फतेहपुर, जनवरी 29 -- फतेहपुर। समलैंगिक संबंधों में हुई किसान की हत्या में फरार चल रहे हत्यारोपी जिद्दी और मद्दू को खोजने में पुलिस टीमें हांफ गई हैं। दोनों आरोपी मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते पुलिस को लोकेशन नहीं मिल पा रही हैं। आसपास के कई जनपदों तक दौड़ लगाने के बाद पुलिस खाली लौट आई हैं। बता दें कि असोथर थाना के टीकर गांव में टीकर गांव निवासी सुमेर सिंह की 15 जनवरी की रात नलकूप में हत्या कर दी गई थी। उसका शव खेत में लहुलुहान हालत में पड़ा मिला था। गले को लगभग पूरा काट दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद कातिलों ने मौत सुनिश्चित करने के लिये गला काटा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी रेनू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। 18 जनवरी को एसपी ने मामले का खुलासा किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.