गाजीपुर, मार्च 10 -- पतार। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी हाजीपुर गांव निवासी सिद्धार्थ खरवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में 21 फरवरी को दो पक्षों के बीच जम कर लाठी डंडे व इंट पत्थर चले थे। पांच लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल जितेन्द्र गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की सूचना पर पुलिस ने विधिक कारवाई करते हुए नामजद दो आरोपी सिद्धार्थ खरवार व विजय खरवार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर ढोढाडीह रेलवे स्टेशन के पास सिद्धार्थ खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...