हत्यारोपी को बी वारंट पर कोर्ट लेकर आई पुलिस
हाथरस, जून 6 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। प्रॉपटी डीलर सोनू हत्याकांड में अभी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी शेष बची है। शनिवार को कोतवाली सदर पुलिस मुख्य आरोपी गौरव को बी वारंट पर हरियाणा जेल से लेकर आई। उसे कोर्ट में पेश किया। उसके बाद आरोपी को जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्व कराया गया है। छह अप्रैल को कोतवाली सदर इलाके के रहने वाले प्रॉपटी डीलर सोनू शर्मा की हाथरस में हत्या की गई और शव को सहपऊ क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया। सात अप्रैल को सोनू का शव गंदे नाले में पड़ा हुआ मिला। पुलिस इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी कमल और गौरव के अलावा करीब तेरह से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या का आरोपी दबोचा कमल और गौरव दोनों भाईयों ने हरियाणा पुलिस से साठगांठ करके खुद को गिरफ्तार करा लिया। कमल को कोतवाली सदर पुलिस पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.