फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सारन थाना पुलिस ने सारन गांव निवासी व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपी से हत्या के मकसद को लेकर गहनता से पूछताछ करेगी। सारन थाना एसएचओ हुक्म सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी से गहनता से हत्या का मकसद पता लगाया जा रहा है।आरोपी से यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसका कोई और साथी तो हत्या में शामिल नहीं था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हासिल कर ली हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहले आरोपी मृतक के साथ नजर आ रहा है।बता दें कि सारन इलाके में रहने वाले 51 वर्षीय मुकेश की उनकी बेटी के साथ पूर्व में काम करने वाले सारन में किराए पर रहने वाले कर्ण नामक युवक ने गला घोंटकर हत्या कर ...