अमरोहा, सितम्बर 2 -- सुधांशु प्रजापति हत्याकांड में मंगलवार को हत्यारोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान गांव गुलड़िया में जमकर हंगामा हुआ। राजस्व टीम ने पैमाइश में ग्राम समाज की 60 गज जमीन पर बने अवैध निर्माण से सटी पशुशाला ढहा दी। इसे नाकाफी बताते हुए मृतक के परिजनों ने आरोपी का पूरा मकान गिराने की मांग शुरू कर दी। महिलाएं बुलडोजर के आगे लेट गईं, जबकि मृतक के पिता कीर्तिपाल नवनिर्मित पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने पूरा मकान ध्वस्त किए जाने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया। तनाव बढ़ने पर चार थानों की फोर्स बुलानी पड़ी और देर रात पुलिस अधिकारियों ने कीर्तिपाल को समझाबुझाकर टंकी से नीचे उतारा मंगलवार सुबह एसडीएम सदर शशिभूषण पाठक और तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम हत्यारोपी अरविंद का मकान ढहाने के लिए बुल...