बदायूं, अप्रैल 25 -- एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट के दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश कुमार सिंह की सीज की गई 27 दुकानों पर जल्द जेसीबी गरजेगी। सैजनी गांव में बंजर व आबादी की जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से 27 दुकानों का निर्माण कराया था। जिसके दो नोटिस भेजे जाने के बार भी राकेश सिंह की ओर से जवाब दाखिल नहीं किये गये। तहसीलदार दातागंज कोर्ट में राकेश कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। इन दुकानों पर बंजर व आबादी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जे का आरोप है। प्रशासन ने इन पर 45 लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश कुमार सिंह 12 मार्च की घटना के बाद से दर्ज कई मामलों के चलते फरार चल रहे हैं। उनका बेटा अभय प्रताप सिंह भी जेल जा चुका है। माना जा रहा है शनिवार 25 अप्रैल को नोटिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.