बदायूं, मार्च 28 -- एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट के डीजीएम और डिप्टी मैनेजर की हत्या के बाद आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार पर बढ़ती सख्ती के बीच एक साल पुराने मुकदमे में भी पुलिस हरकत में आई है। महिला पीएसी बटालियन निर्माण के दौरान उधार ली गई निर्माण कंपनी की सामग्री वापस न करने, मारपीट और धमकी के मामले में अब जाकर यहां से ले जाया गया सामान बरामद किया। पुलिस सामान से भरी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर थाने पहुंची। इतने समय तक न कार्रवाई हुई और न ही सामान बरामद किया गया। थाना मूसाझाग क्षेत्र स्थित सैजनी महिला पीएसी बटालियन निर्माण स्थल से जुड़ा यह मामला 13 मार्च 2025 को सामने आया था। जब सुल्तानपुर जिले के टंडरसा पंड्रे के रहने वाले यूनिक इंफ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा कर्मी जगवरन यादव पुत्र महराज सिंह यादव ने नामजद तहरीर देकर...