मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- मिर्जापुर। अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। बुधवार को अधिवक्ता के परिजनों ने हत्यारोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने जिला प्रशासन से मांग की है। अधिवक्ता की हत्या को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश व्याप्त है। शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे ग्रामीणों और अन्य संगठनों के सदस्यों ने हत्यारोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिससे कोई भी अपराधी दोबारा ऐसी घटना न कर सकें। वहीं एसडीएम सदर गुलाबचंद्र बुधवार को अधिवक्ता के घर विंध्याचल के देवरी गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त किया। कहाकि हत्यारोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के हत्यारों पर एनएसए लगाने की मांग शनिवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर मोहल्ले में मार्निंग वॉक से घर ...