हत्यारोपी के घर की कुर्की, पुलिस ने जब्त किया सामान
रुडकी, अगस्त 20 -- मंगलौर, संवाददाता। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई कर घर में रखा सामान जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी तरन्नुम की छोटी बहन जेबा खान उर्फ मोना की शादी जनवरी 2025 को मुजफ्फरनगर निवासी समीर राजा से हुई थी। शादी के बाद दोनों मंगलौर की नबी कॉलोनी में रह रहे थे। अगस्त 2025 को तरन्नुम अपनी बहन जेबा से मिलने भाई के साथ नबी कॉलोनी के मकान पर पहुंची थी, जहां पर उसका मकान बंद पड़ा हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.