अमरोहा, मई 16 -- नौगावां सादात,(अमरोहा) संवाददाता। बिजनौर जिले के शिवाला कलां में गुरुवार रात दोस्त विशाल की जन्मदिन पार्टी में क्षेत्र लोकेश की गोली मारकर हत्या करने पर आक्रोशित परिजनों का शुक्रवार को गुस्सा भड़क उठा। परिजनों ने शाम में अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया। भीड़ दो घंटे तक हत्यारोपी की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने बमुश्किल समझाकर मनाया। जल्द हत्यारोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर परिजनों ने देर शाम जाम खोल दिया। थाना क्षेत्र के गांव अल्हेदादपुर में किसान स्व.जीवन सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी कमलेश देवी के अलावा दो बेटे लोकेश उर्फ टंडेल और अंकुर चौहान तथा दो बेटी हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। लोकेश नोएडा की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। घर पर अंकुर चौहान व मां रहते हैं। मां की तबियत...