बदायूं, मार्च 26 -- हत्यारोपी बेटे के बाद राशन कोटेदार मां पर भी शिकंजा करना शुरू हो गया। गांव की निंबबित राशन की दुकान की कोटेदार मां सहित दो कोटेदारों के नाम जिला पूर्ति अधिकारी नेजांच के आदेश देते नोटिस जारी किये। इस मामले की जांच अपर जिला पूर्ति अधिकारी प्रतिमा शर्मा को सौंपी गई एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी के नाम जिला पूर्ति अधिकारी ने नोटिस जारी की है। हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी के नाम से संचालित राशन कोटे की दुकान में स्टॉक कम मिलने की बात सामने आई थी। जिसके बाद आरोपी की मां व एक अन्य कोटेदार को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया, इस मामले की जांच अपर जिला पूर्ति अधिकारी प्रतिमा शर्मा को सौंपी गई है।सैजनी गांव की क...