हत्यारोपी इंद्रेश का वीडियो हुआ वायरल
फतेहपुर, अगस्त 30 -- हत्यारोपी इंद्रेश उर्फ मनु का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एक मिनट 22 सेंकेड के इस वायरल वीडियो में इंद्रेश एक चाय की दुकान में टेबल पर बैठा नजर आ रहा है। कुछ लोग उसके आस पास हैं। इसके बाद एक कोट पहने व्यक्ति कहता है कि अब जाना पड़ेगा। चलो, चलो अब जाना पड़ेगा। परेशान न हो। आरोपी दुकान से चलते हुए मुख्य सड़क तक आ रहा है। इसी दौरान कोई चोरी छिपे वीडियो बना रहा है। कुछ दूर जाकर वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस कर्मी खड़ा है। हालांकि पुलिस कर्मी का चेहरा नहीं दिखता है। उसके पैर दिखते हैं। वह वर्दी पहने हुए हैं। हालांकि वीडियो के पीछे माना जा रहा है कि यह आरोपियों की ही एक चाल है। एनकांउटर की आशंका पर इस तरह से वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.