बदायूं, मार्च 27 -- मूसाझाग-बदायूं, संवाददाता।सैजनी स्थित बिजलीघर के समीप ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश सिंह और ताऊ राकेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन की सख्ती के तहत की गई है। गुरुवार को हल्का लेखपाल हेम सिंह ने मूसाझाग थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सैजनी के बिजलीघर के पास बना फार्म हाउस राजस्व अभिलेखों में दर्ज ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है। तहरीर के आधार पर थाना मूसाझाग के इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने राजेश सिंह और राकेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि सैजनी गांव में बिजलीघर के सामने स्थित इस फार्म हाउस को लेकर पहले भी शिकायते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.