बदायूं, अप्रैल 18 -- सैजनी स्थित सीबीजी प्लांट में दोहरे हत्याकांड के हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह के मुठभेड़ में घायल होने पर उनके उपचार के लिये समुचित व्यवस्था न करने पर अधिवक्ता की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका (कर्तव्यों का पालन न करने) पर नोटिस शासकीय अधिवकता को प्राप्त कराये गये हैं। जिसमें सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, डीएम, सीएमओ, जेल अधीक्षक, प्राचार्य मेडिकल कालेज को पार्टी बनाया गया है। हाईकोर्ट में सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, डीएम, सीएमओ, जेल अधीक्षक के लिए गवर्नमेंट एडवोकेट को एव प्राचार्य मेडिकल कॉलेज के लिए मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन के अधिवक्ता को नोटिस प्राप्त हो गए हैं। विदित हो जिला जेल में बंद अजय प्रताप सिंह के दोनों पैर में गोली लगी है। एक पैर में गोल फंसी है, उसका आपरेशन होना है। अधिवक्ता की ओर से सीजेएम कोर्ट में आवेदन किया था। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.