कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- करारी के अड़हरा में रविवार की रात भारत यादव की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। गांव के लोगों में जबर्दस्त नाराजगी है। किसी तरह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजन छोटे बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं। अड़हरा निवासी 28 वर्षीय भारत यादव पुत्र छोटेलाल ने धुमाई की प्रिया पांडेय से प्रेम विवाह किया था। आठ साल पहले दोनों ने शादी की। प्रिया भरत यादव के साथ हंसी-खुशी रह रही थी। यह भी पढ़ें- किशोर की हत्या कर शव को पड़ोस के घर में फेंका हाल ही में वह परदेस से वापस आया था। रविवार को गांव के ही जितेंद्र तिवारी उर्फ छोटू तिवारी के साथ भारत ने भूसा लदवाया। इसके बाद उसके ही घर में भूसा रखवा रहा था। आरोप ह...