प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के नेकुहा वनवीर काछ निवासी अनिरुद्ध सिंह के छोटे भाई अभिनंदन सिंह की 2023 में हत्या कर दी गई थी। उसमें नामजद आरोपी जमानत पर बाहर आ गए हैं। अनिरुद्ध 16 मई की शाम घर जा रहा था तो हत्यारोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले में संजय वर्मा, खजांची वर्मा, सुरेश वर्मा, बड़ेलाल, कमलेश वर्मा और खजांची के साले के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...