बाराबंकी, मार्च 12 -- निन्दूरा। कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के छह मार्च की रात युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस व प्रशासन ने गुरुवार को आरोपियों के दो और मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप रहा। उधर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लखन आर्मी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कुर्सी इंटौजा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। मार्ग करीब तीन घंटा जाम रहा। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। छह मार्च की रात हुई थी हत्या: लखनऊ जनपद के महिगावां थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा मजरे सुभान नगर निवासी मिथुन रावत पुत्र छविनाथ की छह मार्च की रात कुर्सी थाना क्षेत्र में मदारपुर गांव के पास धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। ...