एटा, सितम्बर 25 -- हत्यारोपी पिता-पुत्र, साथी की तलाश में पुलिस ने मथुरा में भी जाकर दबिश दी। चर्चा है कि घटना के बाद सभी आरोपी मथुरा ही भागे है और वही पर किसी रिश्तेदारी, आश्रम में जाकर छिपकर रह रहे होंगे। फिलहाल पुलिस मामले में कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। बता दें कि थाना अवागढ़ के मोहल्ला यादव नगर निवासी कमला देवी, बेटी प्रियंका की आरोपी रुकमपाल, पिता सियाराम निवासी ठाठी गदनपुर एका, एक अन्य अज्ञात आरोपी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हथौड़ा से सिर पर हमला कर हत्या की थी। हत्या करने के बाद आरोपी भाग गए। मामले में बेटी ने आरोपी पिता, दादा, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- मां-बेटी के हत्यारोपी पिता-पुत्र पर 25-25 हजार का इनाम अवागढ़ पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। लगातार फरार चल रहे आरोपी रुकम पाल पुत्र सियारा...