मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- भोपा भोपा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम शाहदरा गांव में अक्षय रोशवाल की गोली मारकर व धारदार हथियारों से हमला कर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला के मजरे शाहदरा में सोमवार की शाम सात बजे के लगभग अक्षय अपने खेत से लौट रहा था। रास्ते में उसे तीन व्यक्तियों ने घेर लिया था। जान बचाकर वह पड़ोस के एक घर में जा घुस गया, लेकिन आरोपियों ने उसे विक्रम रोशवाल के घर में दबोच लिया तथा बलकटी व धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। एक आरोपी ने अक्षय के सीने पर तमंचे से गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। अक्षय की मौत से परिवार में कोहराम मचा ह...