बांदा, सितम्बर 6 -- नरैनी। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस की चार से अधिक टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हैं। वहीं पुलिस एक संदिग्ध से पूछताछ में जुटी है। सूत्रों के अनुसार युवक किसी महिला से बात करता था। जिसकी भनक उसके बेटों को भी थी। मोबाइल पर बात करने को लेकर कई बार पहले विवाद हो चुका था। जिससे महिला के परिवारीजनों पर आशंका जताई जा रही है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव के मजरा लक्ष्मी बाजार निवासी जिलेदार ने बताया कि उसका 30 वर्षीय पुत्र बरकत अली शुक्रवार की देर शाम पड़ोसी बृजमोहन के पुत्र राहुल के साथ उसकी बाइक लेकर घर से निकल गया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : युवक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका पिता ने बताया कि राहुल को शंकर बाजार में उतारने के बाद वह लहुरेटा जाने क...